मनोरंजन

डाट काली मंदिर के प्रांगण में हुआ कवि सम्मेलन और भंडारा

neerajtimes.com देहरादून – ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था का शुभारंभ समारोह 19 अप्रैल 2025 (शनिवार), डाट काली मंदिर आशारोड़ी, देहरादून में विधिपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ कविता बिष्ट ‘नेह’ की वाणी वंदना से हुआ। कुशल संचालन अवनीश मलासी ने किया।

यह सस्था मेरी माँ की स्मृति में नव निर्मित की गई  है ।’जीवन्ती’ देवभूमि संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कविता ने अवगत कराया कि संस्था का उद्देश्य साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज के प्रति योगदान एवं हिंदी भाषा का उत्थान समर्पण के भाव को व्यक्त करना है।

आयोजन में अध्यक्षता – ए.पी. सिंह (मुख्य वित्त अधिकारी, ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर), मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता सिंह (पूर्व प्रभारी, भाजपा महिला मोर्चा, पश्चिम उ.प्र.), विशिष्ठ अतिथि  के.डी. शर्मा, श्रीमती सुनीता सिंह, डॉ. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ‘मंजू’, श्रीकांत ‘श्री’, श्रीमती बबीता राणा, जे.पी. ममगाईं ( पूर्व सूचना आयुक्त), श्रीमती नमिता ममगाईं (प्रिंसपल पॉलिटानिक),डॉ. प्रमोद शर्मा, कुमार विजय द्रोणी, अरुण शर्मा, गौरव विवेक आदि रहे। यह आयोजन संस्था के लिये एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जिसमें प्रेरणादायक काव्य सभा हमारे उद्देश्य दृष्टिकोण का परिचय समाज पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

‘राष्ट्रीय कवि संगम’ एवं ‘हृदयांगन’ साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था’ के पदाधिकारियों ने नव निर्मित संस्था ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की अध्यक्ष कविता बिष्ट ‘नेह’ को अपना स्नेहाशीष दिया। तीन संस्थाओं के सहयोग से आयोजन में माता का भंडारा महाभोग प्रसाद स्वरूप पाकर सभी ने अपनी काव्यांजलि अर्पित कर माँ के चरणों में कोटिश: वंदन प्रणाम किया। हम सभी के लिए यह अत्यंत आनंदमय क्षण था जब माता के दिव्य स्थान पर उनके श्री चरणों में अपनी काव्यांजलि अर्पित कर माता का भंडारा भोग ग्रहण किया।

आयोजन में के.डी. शर्मा, श्रीमती महिमा ,  शिव मोहन सिंह, सत्येंद्र शर्मा ‘तरंग’,  डॉ नीलम प्रभा, सुरजीत सिंह, जनाब दर्द गढ़वाली, अवनीश मलासी, संजय प्रधान, डॉ. क्षमा कौशिक, श्रीमती नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’ श्रीमती अंशु जैन, श्रीमती संगीता वर्मानी, श्रीमती अर्चना झा, श्रीमती अपर्णा, समस्त परिवार के सदस्य एवं मित्रगण की उपस्थिति रहे।

यह काव्यांजलि अनुष्ठान माँ की महिमा का गुणगान करके एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर सभी की गरिमामय उपस्थिति से संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश से आए कवि गण एवं उत्तराखंड के कवियों ने भक्ति रस, वीर रस श्रृंगार रस की कविताओं से मंदिर प्रागण को ऊर्जा से सराबोर कर दिया। मंदिर के पावन प्रांगण में काव्य की रस धारा बही, सभी के काव्य पाठ ने मंत्र मुग्ध कर दिया करतल ध्वनि से सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। सभी कवियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। संयोजक  गौरव विवेक का आभार,आप सभी का स्नेहाशीष बना रहे। सफल आयोजन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। – (कविता बिष्ट,‘नेह’ अध्यक्ष संस्थान: ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था संपर्क विवरण: +917017747279,

Related posts

प्रकृति को भी नुकसान पहुंचा रही अधिक बारिश – सुनील कुमार महला

newsadmin

गीत – मधु शुक्ला

newsadmin

नया जमाना – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment