मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

 

आज मँहगे हुऐ ये गहनें है,

जो हसीना ने आज पहने है।

 

हो गयी आज तो बड़ी बातें,

शेर कुछ उन पे आज लिखने है

 

अब बगीचा भरा है फूलों से,

फूल प्यारे सभी वो चुनने हैं।

 

दुख मिले हैं जो अब जमाने से।

भूल जाऊँ नही वो सहने हैं।

 

राज दिल के नही छुपाऊँ मैं,

यार को आज सब बताने हैं।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चण्डीगढ़

Related posts

प्रेरणा ने हिंदी प्रेमियों को सम्मानित किया

newsadmin

प्यार ही ज़िन्दगी है – अमन रंगेला

newsadmin

जनजाति समाज और किसानों के विकास के लिए तत्पर मध्यप्रदेश सरकार – निर्मला वर्मा

newsadmin

Leave a Comment