उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से यंग उत्तराखंड के सदस्यों ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में यंग उत्तराखंड के सदस्यों ने भेंट की।मुख्यमंत्री ने “गुलाबी शरारा” गीत की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाकारों ने प्रतिभा और कड़ी मेहनत से हमारी लोक संस्कृति को बढ़ाने का कार्य किया है। “गुलाबी शरारा” गीत के 300 मिलियन से अधिक व्यूज ने यह सिद्ध कर दिया है कि राज्य के युवा प्रतिभा सम्पन्न है। अपने गीत और संगीत के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर यंग उत्तराखंड से श्री जितेन्द्र सिंह रावत, गिरीश सिंह जीना, वरुण रावत, राकेश जोशी, नीरू बोरा, अंकित कुमार, अशीम मंगोली, रणजीत सिंह भंडारी और सौरभ सेमवाल मौजूद थे।

Related posts

स्वावलंबन संस्था ने सिलाई मशीन बांटी एवं निर्धन छात्र की एक वर्ष की फीस भरी

newsadmin

इंडो-नेपाल रिलेशन्स एंड उत्तराखंड इंडिया:शेयर्ड हिस्ट्री एंड कल्चर’ विषयक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार

newsadmin

उत्तराखंड की अभिनव परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली UK-GAMS को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया

newsadmin

Leave a Comment