उत्तराखण्ड

स्वावलंबन संस्था ने सिलाई मशीन बांटी एवं निर्धन छात्र की एक वर्ष की फीस भरी

neerajtimes.com देहरादून – स्वावलंबन संस्था द्वारा चलाए गए स्वावलंबन अभियान में स्वावलंबन संस्था ने महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जरुरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेत सिलाई मशीन प्रदान की। कार्यक्रम की संयोजिका झरना माथुर ने बताया कि इस अभियान में अनेको लोगों ने भागीदारी कर मेरा सहयोग किया। झरना माथुर ने बताया कि सहयोग करने वालों में गाजियावाद के अमित कुमार ने सबसे अधिक सहयोग राशि दी है। उन्होंने एक दरिद्र बालक जो एक वर्ष से फीस के अभाव में स्कूल नहीं जा पा रहा था उसकी एक साल की फीस एकमुश्त दी है।

उनके सहयोग से एक बच्चे की प्राइवेट स्कूल की viii कक्षा की साल भर की फीस को चुकाया गया है, जो अत्यंत सराहनीय है। उनके द्वारा किये गए इस सहयोग के लिए समस्त कार्यकारणी सहित  संस्था की संयोजिका झरना माथुर ने दिल से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर ने अपने सम्बोधन में झरना माथुर द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रसंशा की। इस अवसर पर अनेको सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून : डी-फार्मा की छात्रा की सरेआम गोली मारकर की हत्या

admin

सभी विभाग सितम्बर माह तक 50 प्रतिशत पूंजीगत परिव्यय के लक्ष्य को पूरा करें

newsadmin

महिला काव्य मंच देहरादून ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

newsadmin

Leave a Comment