मनोरंजन

पूर्ण याचना – सविता सिंह

क्यों हमें तुम याद आए

क्या तुम्हें भी हम सताए?

अब जब ऐसा हैं तो फिर

संग करें हम याचनाएं।

कुछ तुम्हारी पूर्ण होंगी

कुछ सफल मेरी दुआएं |

ऐसा होगा तो चलो फिर

जायेंगे संग शीश नवाने।

हो गई स्वीकार अब तो

तेरी मेरी प्रार्थनाएं।

दो अलग थे राह हमारी

संग एक ही द्वार है आए।

क्यों मुझे तुम याद आये।

– सविता सिंह मीरा, जमशेदपुर

Related posts

newsadmin

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी को पूजी जाती हैं विश्व की रक्षक माता जगद्धात्री – कुमार कृष्णन

newsadmin

कुर्सी का खेल – अशोक यादव

newsadmin

Leave a Comment