उत्तराखण्ड

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में हुआ कार्यशाला का आयोजन

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर  के सहयोग टिहरी कार्यालय में क्राइसिस कम्यूनिकेशन एण्ड बिल्डिंग ट्रस्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया | डॉ अजित पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया ने उपरोक्त विषय पर अपने विचार साझा किए | इस अवसर पर श्री यू. के. सक्सेना, कार्यपालक निदेशक ने डॉ पाठक के साथ मंच साझा करते हुए कार्यशाला में अपने विचार साझा किए |

डॉ ए. एन. त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक ने इस अवसर पर स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया | कार्यशाला में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के टिहरी परियोजना में कार्यरत उच्च अधिकारियों ने भाग लिया| मंच का संचालन श्री गौरव कुमार, प्रबन्धक जनसम्पर्क, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया।

टीएचडीसीआईएल भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है । टिहरी बांध एवं एचपीपी, कोटेश्वर एचईपी, गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं कासरगॉड केरल में 50 मेगावाट की सौर परियोजना के साथ टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट हो गई है ।

Related posts

उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

newsadmin

रायफल क्लब फंड से आज फिर 07 असहाय, निर्बल लोगों को डीएम ने प्रदान की 1.75 लाख की आर्थिक सहायता

newsadmin

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूजेवीएन लिमिटेड की बैठक आयोजित की गई

newsadmin

Leave a Comment