मनोरंजन

पाँचों राज यादव महासमिति के द्वारा सम्मानित हुए कवि अशोक कुमार यादव

neerajtimes.com मुंगेली। पाँचों राज यादव महासमिति मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा दिनाँक 22 मार्च 2025 को सामुदायिक भवन मुंगेली में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र यादव भिलाई थे। महामंत्री संजय यादव मुंगेली, महासमिति के अध्यक्ष धनीराम यादव मुंगेली थे। महासमिति के द्वारा यादव समाज के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने, शाला त्यागी बच्चों को स्कूल में भर्ती कराने, पढ़-लिखकर उच्च पदों को प्राप्त करने, आर्थिक स्तर को सुदृढ़ करने के लिए व्यवसाय को अपनाने और समाज की उन्नति और विकास की बातें कही गई। महासमिति के द्वारा मुंगेली के कवि एवं साहित्यकार अशोक कुमार यादव जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम इकाई, संस्थापक एवं अध्यक्ष यादव समाज सेवा समिति को शिक्षा, समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो, गमछा एवं पुष्पहार से सम्मानित किया गया। कवि के सम्मानित होने पर संगीता यादव, डॉ.अलका यादव बिलासपुर, भारती यादव रायपुर, मुस्कान केशरी बिहार, किरण दास काव्या सारंगढ़, कैलिसा यादव, मोहित कुमार यादव, पंचानन यादव, श्यामदास कोशले, अनिल जायसवाल, सागर केशरवानी, प्रीतम साहू भिलाई, जलेश यादव, अशोक महेश्वरी साहू लोरमी, ओ.पी.कौशिक रतनपुरिहा, मोहन उपाध्याय मुंगेली, वीरू यादव कोरबा, पून्नू गौंटिया लोरमी, फलित घृतलहरे, संजय दास मानिकपुरी, संत कुमार बंजारे, नकुल कुमार साहू, हरिश्चंद्र यादव, अजीत सिंह ठाकुर, रमेश कुमार भास्कर, वेदव्यास यादव, बालवीर सिंह, पंकज जोशी, करन टंडन सहित अन्य दोस्तों, परिजनों एवं कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।

Related posts

अपना शहर – झरना माथुर

newsadmin

पंजाब में धड़ल्ले से चल रहे हैं हुक्का बार – सुभाष आनंद

newsadmin

कवितायें – सवर्णजीत सवी

newsadmin

Leave a Comment