मनोरंजन

साथ चलते हुए – अंजू लता

साथ चलते हुए ’देखे कई मंजर हमने-

उलझते ही रहे आँखों से सुनहरे सपने,

ख़ुशनुमा भोर, मुदित शाम,थकी दोपहरी-

ज़िंदगी लगने लगी जैसे सरित हो गहरी.

 

डूबकर जान लिया वक़्त चाल चलता है-

झूठ पीछे पड़े तो सच भी हाथ मलता है,

प्यार की बूँदों से तन-मन का भीगता मंज़र-

न जाने कैसे लगी काल की वो काली नज़र.

 

सिसकते ख़्वाब सिखाने लगे अब धीरे चलो-

छीन ले वक़्त सख़्त तख़्त गर,न हाथ मलो,

‘साथ चलते हुए’भी छलते थे सारे अपने-

दूर रहकर लगे कुछ ग़ैर भी हमें अपने.

– डा. अंजु लता सिंह गहलौत, नई दिल्ली

Related posts

आप भी कर सकते हैं रत्न परीक्षा – डॉ. उषा किरण ‘त्रिपाठी’

newsadmin

तनिक पास बैठो – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन हरियाणा: 1016 दिनों से संघर्ष जारी, कब मिलेगा न्याय? – प्रियंका सौरभ

newsadmin

Leave a Comment