मनोरंजन

प्रांजल दिवस, जन्म दिवस वसंत ऋतु विषयक काव्य गोष्ठी सम्पन्न

neerajtimes.com – आराधिका राष्ट्रीय मंच के उपाध्यक्ष सतीश शिकारी और सलाहकार अनीता बाजपाई के संयोजन में मंच संस्थापिका / अध्यक्षा निधि बोथरा जैन , दिव्या बोथरा जैन के जन्मदिन एवं महासचिव सुधीर श्रीवास्तव अंजू श्रीवास्तव की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आराधिका राष्ट्रीय मंच (पंजी.) पर वसंत ऋतु विषयक भव्य ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी 13 फरवरी 2025, संध्या 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक निरंतर 4:00 घंटे तक गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

काव्यगोष्ठी का शुभारंभ निधी बोथरा जैन की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात् सतीश, अनीता बाजपाई, निधी बोथरा जैन, सुधीर श्रीवास्तव ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत, अभिनन्दन करते सभी का स्वागत किया। रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक शिवनाथ सिंह शिव ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

तत्पश्चात सभी की सहमति से काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। 30 से अधिक कवियों कवयित्रियों ने बधाइयां शुभकामनाएं देते अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

मंच संचालन सतीश शिकारी और अनीता बाजपाई  द्वारा कुशलता और रोचकता के साथ करते हुए काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की

आयोजन को सफल बनाने में सलाहकार अनीता बाजपाई, उपाध्यक्ष सतीश शिकारी, शिवनाथ सिंह शिव का हमेशा की तरह विशेष सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

सुधीर श्रीवास्तव और निधी बोथरा जैन ने आयोजन के माध्यम से सभी की बधाइयां शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार धन्यवाद किया।

अंत में मंच के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक/आयोजक सतीश शिकारी ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार ज्ञापित किया, जबकि भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा प्रणय साहित्यिक दर्पण के संस्थापक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ‘प्रणय’ ने की।

Related posts

भारत विकास परिषद् तीज महोत्सव में तीज क्वीन बनीं श्वेता बंसल

newsadmin

ग़ज़ल – ऋतु गुलाटी

newsadmin

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु तेलंगाना में मुहिम शुरू

newsadmin

Leave a Comment