मनोरंजन

बसंत आया – सुनील गुप्ता

आया बसंत

खिली मन बगिया…,

झूमा आँगन  !!1!!

 

मन मयूर

चला नाचे हर्षाए…,

प्रेम मगन !!2!!

 

खिलखिलाते

भरूं मन व्योम पे…..,

ऊँची उड़ान  !!3!!

 

चलें हवाएं

मकरंद से भरी…,

करूँ सृजन  !!4!!

 

मन सुमन

चढ़ा श्रीचरणन….,

जपूँ भजन !!5!!

– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

ग़ज़ल – डा० नीलिमा मिश्रा

newsadmin

संवेदनशील कवयित्री राधा शैलेन्द्र की सफलता की कहानी

newsadmin

शिक्षक नेता शम्भु सिंह मेड़‌तिया को बहाल किया जाये – धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

Leave a Comment