मनोरंजन

आराधिका राष्ट्रीय मंच पर भगवान महावीर के 2625 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी

neerajtimes.com – आराधिका साहित्यिक मंच द्वारा  भगवान महावीर के 2625 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ‘महावीर जन्म कल्याणक दिवस’ के उपलक्ष्य में आभासी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। 10 अप्रैल 2025, संध्या 4:00 बजे से 6.30: 00 बजे तक गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

काव्यगोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कवि डा. सतीश शिकारी , युवा कवयित्री शिल्पा दीपक पाण्डया, कवियित्री  डा. निधी बोथरा जैन की क्रमशः वाणी वंदना, नमस्कार महामंत्र एवं महावीर वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापक निधी बोथरा जैन, उपाध्यक्ष सतीश शिकारी महासचिव सुधीर श्रीवास्तव, सलाहकार अनिता बाजपाई ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए भगवान महावीर दिवस विशेष की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।

तत्पश्चात काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।कुल 25 कवियों कवयित्रियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से भगवान महावीर विषयक काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। निधी बोथरा जैन, सतीश शिकारी और अनीता बाजपाई  ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की।

आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

और अंत में डा. निधी बोथरा जैन ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार ज्ञापन और अनुराधा के. ने काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

Related posts

ग़ज़ल – विनोद निराश

newsadmin

मदन ! इतना बतलाओ – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

जबलपुर में हरि मिलन प्रसंग का साहित्य आयोजन

newsadmin

Leave a Comment