उत्तराखण्ड

कलेक्ट्रट में डे-आफिसर कक्ष का डीएम ने किया लोकार्पण

देहरादून दिनांक 06 फरवरी 2025, कलेक्टेªट परिसर में बनाए गए प्रतीक्षा एवं डे आफसिर कक्ष का आज जिलाधिकारी सविन बसंल ने विधिवत् लोकार्पण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र उपहार देकर सम्मानित किया। कलेक्टेªट के प्रशासनिक अधिकारी/कार्मिकों को डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभारी अधिकारियों द्वारा लम्बे समय से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को सम्मानित किये जाने की मांग की जा रही थी, कार्मिकों को 26 को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की योजना थी किन्तु इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों तथा समयभाव के कारण वहां नही हो पाया था। उन्होंने प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले कार्मिकों बधाई दी तथा जिन कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र नही मिल पाया है वे अपने आप को किसी मामलें में कम नही समझे अपने दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते रहें अवार्ड केवल प्रेरक प्रतिकात्मक प्रक्रिया है, जो अच्छे कार्यों के करने के लिए उत्साहवर्धन करती है और ये निंरतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने सभी अधिकारिया कार्मिकों से अनुरोध किया अपने कार्यों को पूर्ण समर्पण एवं गंभीरता से करते रहें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित कलेक्टेªट परिसार के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

अपर मुख्य सचिव श्री आनन्दवर्द्धन ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में सभी बैंकों को दिए निर्देश

newsadmin

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन किया

newsadmin

मुख्यमंत्री ने गुरूद्वारे में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

newsadmin

Leave a Comment