मनोरंजन

रहम खुदा का – अनिरुद्ध कुमार

भटक गये राह मोड़ देंगे,

सजा हमेशा कठोर देंगे।

 

हमें किसी की नहीं जरूरत,

गरूर सब आज तोड़ देंगे

 

यही गुजारिश सुनों हमारा,

दिशा हवा का मरोड़ देंगे।

 

अदा अदावत नहीं चलेगी,

करो मुहब्बत जरूर देंगे।

 

नहीं सुनेंगे गिला शिकायत

सुधर खुशी हम अगोर देंगे

 

इधरउधरसे हुआ बता क्या

कमा यहाँ पर करोड़ देंगें

 

दुआ करे’अनि’ मिले किनारा,

रहम खुदा का बटोर देंगे।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह

धनबाद, झारखंड

Related posts

चलें महाकुंभ – सुनील गुप्ता

newsadmin

बरसती बूंदे – रेखा मित्तल

newsadmin

*सास का ब्रत* (लघु कहानी) – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

Leave a Comment