मनोरंजन

ऋतुराज – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

दिवस आज है पंचमी, यौवन पर ऋतुराज।

बसें शारदा लेखनी, सदा सँवारें काज।।

 

पुष्प प्रफुल्लित हो रहे, बिखरे चहुँ दिशि रंग।

कोयलिया की तान पर, तन मन भरे उमंग ।।

 

पुष्प खिले हैं हर कहीं, पवन बहे अति मंद।

भँवरे आतुर हैं सभी, पीने को मकरंद ।।

 

छटा बिखेरें तितलियां, रंग-बिरंगे फूल।

खग छेड़ें स्वर लहरियाँ, पा मौसम अनुकूल ।।

 

ऋतु बसंत का ताज बन, द्वारे पर मधु माह।

रंग-बिरंगे कुसुम सँग, भरता नव उत्साह ।।

 

चहुँ दिशि उड़ती तितलियाँ, भ्रमर करें गुंजार।

फागुन रस में डूबने, हर मानव तैयार।।

– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, (उ.प्र.)

Related posts

पत्रकारिता के शलाका पुरुष काशीनाथ चतुर्वेदी – राकेश अचल

newsadmin

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस: फिर से चिंता में डूबी दुनिया – प्रियंका सौरभ

newsadmin

महत्वाकांक्षा – दमयंती मिश्रा

newsadmin

Leave a Comment