मनोरंजन

पढ़ लो क्या कहते नैन – सविता सिंह

मन में नित नई आस लिए,

अरमान भी कुछ खास लिए,

फिरती रहती अब  दिन रैन,

पढ़ तो लो क्या कहते नैन।

 

शिशिर का बसंत हो जाना,

बीज का ये तरु हो जाना,

प्रतीक्षारत रहती बेचैन,

पढ़ लो क्या कहते नैन।

 

बहे मृण्मयी दृगों के अंजन,

कमनीय काया कैसे हो कंचन,

जीवन में लगा हो जैसे बैन,

पढ़ तो लोक्या कहते नैन।

 

विटप भी पर्णरहित हुए,

बूँद गिरे फिर वह खिले,

बरसे सावन तो आवे चैन,

पढ़ तो लो क्या कहते नैन।

– सविता सिंह मीरा, जमशेदपुर

Related posts

मां गंगा से महाकुंभ प्रयागराज में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की प्रार्थना की – कवि संगम त्रिपाठी

newsadmin

मैंने देखा – दिव्य-प्रियंवदा काफ्ले

newsadmin

जबलपुर में हरि मिलन प्रसंग का साहित्य आयोजन

newsadmin

Leave a Comment