मनोरंजन

ग़ज़ल (हिंदी) – जसवीर सिंह हलधर

इस नाव में सूराख है पतवार को मत दोष दे ।

कमजोर तेरी जाख है हथियार को मत दोष दे ।

 

उस आग से खेलें नहीं अब भी समय है मान ले ,

शोलों के ऊपर राख है अंगार को मत दोष दे ।

 

मौसम बहुत ठंडा हुआ इस बात पर भी ध्यान दे ,

क्यों मानता बैसाख है पतझार को मत दोष दे ।

 

जलती चिताएं कह गईं मातम न कर बस युद्ध कर ,

घुसपैठिया गुस्ताख़ है सरकार को मत दोष दे  ।

 

इस देश के कानून को कुछ लोग धोखा दे रहे ,

ये आंकड़ा सौ लाख है दो-चार को मत दोष दे ।

 

उसने हमें कोसा बहुत इस मौसमी आलाप पर,

मधुमास वाला पाख है शृंगार को मत दोष दे ।

 

जो कौम”हलधर”आन पर लड़ती नहीं अड़ती नहीं ,

बचती न उसकी साख हैअख़बार को मत दोष दे ।

– जसवीर सिंह हलधर , देहरादून

Related posts

पारिवारिक, व्यक्तिगत बाधाओं के निवारणार्थ अचूक सफल प्रयोग – ब्रह्मर्षि वैद्य पंडित नारायण शर्मा कौशिक

newsadmin

आंखों का पानी है – ज्योत्सना जोशी

newsadmin

आंकड़ों में ही नहीं आम जनजीवन में भी दिखना चाहिए खुशहाली –  मनोज कुमार अग्रवाल 

newsadmin

Leave a Comment