मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

करे शायरी वो तो फनकार निकले,

मेरे दिल से खेले,गुनाहगार निकले।

 

किया कत्ल उसने बिना राज जाने,

वो इंसानियत के खरीदार निकले।

 

शजर को सजाया, बड़े प्यार से हैं,

हकीकत में बच्चों के अधिकार निकले।

 

चुराया है दिल अब सताते बहुत हो,

बने हो दिवाने क्यो लाचार निकले।

 

सजी दिल की महफिल तुम्हारे लिये ही,

मेरे दिल के मालिक भी दिलदार निकले।

 

नही अब बनाओ तमाशा यूँ दिल का,

खुदा तुमको माना, तुम्ही प्यार निकले।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

भोजपुरी गजल – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

डॉ.ओम प्रकाश मिश्र “मधुव्रत” की एक अत्यंत संवेदनशील रचना- अनिकेत नहीं हूँ मैं!

newsadmin

ग़ज़ल (हिंदी) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment