क्राइम

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदौली में असमाजिक तत्वों का तांडव

neerajtimes.com मोरवा (समस्तीपुर) – मोरवा अंचल के निकसपुर पंचायत अंतर्गत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,चंदौली के भवन का चार खिड़की को असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़  दिया गया। असमाजिक तत्वों ने खिड़की में लगा लोहे का छड़ को निकालकर ले गए। सोमवार को कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा केन्द्र को जब खोला गया एवं कमरे का मुआयना किया तो चार खिड़की का दरवाजा टूटा हुआ पाया। खिड़की में लगा लोहे का छड़ गायब पाया। कर्मियों को स्वास्थ्य केंद्र से बहुमूल्य वस्तुएं कभी भी गायब हो जाने की शंका है। स्वास्थ्यकर्मियों ने इसकी सूचना प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अस्पताल में कार्यरत रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष को दी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरि शंकर प्रसाद ने इस संबंध में बताया कि संबंधित थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। कर्मियों के अनुसार शनिवार को सबकुछ ठीक था। रविवार को बंदी था। सोमवार को केंद्र खुला। मुआयना करने के दौरान खिड़की टूटा पाया गया।

Related posts

उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

newsadmin

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

newsadmin

एसएसपी अल्मोड़ा ने जनमानस से की अपील , वह साईबर ठगी से बचे

newsadmin

Leave a Comment