मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

हमें भाती सनम तेरी अदाएँ,

चलो मिलकर तुम्हें हम अब लुभाएँ।

 

मुहब्बत से हसीं पल को बिताएँ,

गुजारे वक्त अपना हम हँसाएँ।

 

सदा दे साथ दुल्हन को रिझाएँ,

दुआऐं दे रही है ये फिजाएँ।

 

रहो तुम प्यार से मिलकर हमेशा,

बधाई दे रहे हैं मुस्कुराएँ।

 

करो आदर सदा तुम बड़ो का,

बडे सब आपको देते दुआएं।

 

बजाएँ साज हमने प्यार से ऋतु,

दुआओं की झड़ी मिलकर लगाएँ।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

स्कूलों की मनमानी, किताबें बनी परेशानी – प्रियंका सौरभ

newsadmin

बुद्धम् शरणम् गच्छामि – क्षमा कौशिक

newsadmin

यमराज और यमराज मित्र – कुलदीप सिंह रुहेला

newsadmin

Leave a Comment