Uncategorized

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने उत्तरा एम्पोरियम एवं आई०टी०डी०ए० ग्रोथ सेन्टर ऋषिकेश का भ्रमण किया

देहरादून दिनांक 21 नवंबर 2024, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकासखण्ड डोईवाला के अन्तर्गत स्थापित उत्तरा एम्पोरियम एवं आई०टी०डी०ए० ग्रोथ सेन्टर ऋषिकेश का भ्रमण किया ।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद देहरादून के अन्तर्गत एन०आर०एल०एम० एवं अन्य रेखीय विभागों द्वारा संचालित उत्तरा एम्पोरियम एवं ग्रोथ सेन्टर का निरीक्षण किया गया जिसमें की उत्तरा एम्पोरियम रानीपोखरी, आई०टी०डी०ए० ग्रोथ सेन्टर ऋषिकेश का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।

उत्तरा एम्पोरियम मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सी०एल०एफ० की महिलाओं से वार्ता की गयी जिसमें कि उत्तरा एम्पोरियम में रखे गये उत्पादों के विपणन, उत्पादों की लेबलिंग व ब्राडिंग व विपणन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गयी तथा उनके विविध समाधान / सुझाव मांगे गये तथा उत्तरा एम्पोरियम में रखे उत्पादों की भी प्रशंसा की व परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। आई०टी०डी०ए० ग्रोथ सेन्टर ऋषिकेश के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा ग्रोथ सेन्टर में स्थापित प्रैक्टिकल लैब का निरीक्षण किया तथा खण्ड विकास अधिकारी डाईवाला को निर्देशित करते हुये कहा कि विकासखण्ड डोईवाला के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं के पात्र युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक नामांकन करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को निर्देशित किया गया है कि देहरादून में एक अन्य प्रशिक्षण केन्द्र / ग्रोथ सेन्टर का स्थान चिन्हित किया जाये। निरीक्षण के दौरान विक्रम सिंह, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, अपर्णा बहुगुणा, जिला मिशन प्रबंधक, डे०-एन०आर०एल०एम० एवं सोनम गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी, डोईवाला उपस्थित रहे.

Related posts

शहडोल में आयोजित होगा बघेली बौछार कार्यक्रम, पर्वतारोही शैलजा होगी सम्मानित

newsadmin

एक रक्षा सूत्र राष्ट्र-निष्ठा व समर्पण के लिए (दृष्टिकोण) – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

मिहनत ना कबूल हुई – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment