Uncategorized

मुख्य सचिव ने वाइब्रेट विलेज प्रोग्राम, पीएम-जनमन तथा स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों की समीक्षा की

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने Distribution Reform Committee ( DRC) के तहत सचिवालय में आरडीएसएस ( Revamped Distribution Sector Scheme ) के तहत वाइब्रेट विलेज प्रोग्राम, पीएम-जनमन ( PVTG) तथा स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने यूपीसीएल को पीएम-जनमन के तहत विशेषकर कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी क्षेत्रों) में गैर विद्युतीकृत घरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य को समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यूपीसीएल ने जानकारी दी कि अभी तक देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ तथा उधमसिंह नगर के 669 PVTG घरों का विद्युतीकरण किया जा चुका है। मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को आरडीएसएस के तहत बाॅर्डर आउट पोस्टस के विद्युत इन्फ्रास्ट्रक्चर सम्बन्धित कार्यों की डीपीआर की पुनः समीक्षा कर भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

देवबंद पुलिस ने दो नशा तस्करो को दबोचा

newsadmin

हुनरमंद की सरकारी नौकरी (व्यंग्य) – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

एक रक्षा सूत्र राष्ट्र-निष्ठा व समर्पण के लिए (दृष्टिकोण) – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

Leave a Comment