उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव से उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने मुलाकात की

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आनंद बर्द्धन सहित सभी सदस्यों ने मुलाकात कर 6 नवंबर 2024 को शासन में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ हुई घटना से अवगत कराया |

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सचिव गृह को उक्त घटना के विषय में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं | इसके साथ ही मुख्य सचिव ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था का तत्काल परीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं |

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग को भी उक्त घटना के विषय में पुलिस विभाग को तहरीर देने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु सचिवालय की सुरक्षा एवं पास जारी करने की व्यवस्था का तत्काल परीक्षण करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए हैं |

Related posts

पूर्व विधायक समेत अनेकों पूर्व प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में घर वापिसी की

newsadmin

मुख्यमंत्री ने सालम क्रांति के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

newsadmin

‘विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ने किया काव्य संध्या का आयोजन

newsadmin

Leave a Comment