मनोरंजन

माँ सिद्धदात्री विजय घनाक्षरी – डॉ पूर्णिमा पाण्डेय

कजरारे है नयन,

मैया मेरी है मगन,

प्रीत ओढ़े है बसन,

तुमसे लागी लगन।

 

जगत करें पूजन,

करती मां है सृजन,

सुलभ कांति दर्शन,

महकता उपवन ।

 

जागे प्रेम की लगन,

करते मां का भजन,

पूछते हैं भक्तजन,

करूं इनको नमन ।

 

मैया बसे भवन,

लागी ऐसी लगन,

मात वंदन चरन,

आज कीजिए मनन।

– डॉ पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

Related posts

केशव कल्चर स्थापना दिवस पर्व पर साहित्यिक समागम सपन्न

newsadmin

सच चुप-चुप क्यूँ बना रहता – सुनील गुप्ता

newsadmin

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु तेलंगाना में मुहिम शुरू

newsadmin

Leave a Comment