मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

मिले नसीब से तुम, दिल खिला खिला होगा.

मेरे सनम तुम्हे पाकर, ये हमनवा होगा।

 

खुदा की ये है दुआ प्यार तेरा पाया भी,

तुम्हारा प्यार ही मेरे जीने का आसरा होगा।

 

नजर चुरा रहे हो यार आज क्यो मुझसे.

कभी किया था जो तूने वो बस दगा होगा।

 

किया है प्यार भी तुमसे जता नही पाते,.

तुम्हें बनाएंगे अपना तो आगे क्या होगा।

 

झलक दिखी जो हमे, दे गयी खुशी भी ऋतु,.

तुम्हारे प्यार मे दिल मुस्कुरा रहा होगा।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

भव्य रंगोत्सव काव्य गोष्ठी, सूर्य रश्मि व आखिरी मंजिल का विमोचन संपन्न

newsadmin

करना धनवर्षा उस घर धनतेरस – गुरुदीन वर्मा.

newsadmin

सर्दी – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment