उत्तराखण्ड

गैरसैंण के सारकोट गांव में शहीद के घर पहुँचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गैरसैंण स्थित सारकोट में लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार बसुदेव सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिये पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद हवलदार के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Related posts

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की समीक्षा की

newsadmin

द पॉली किड्स ने ग्लोबल एजुकेशन अवार्ड्स 2022 में इमर्जिंग प्रीस्कूल चेन ऑफ द ईयर अवार्ड जीता

newsadmin

देश के पहले सीडीएस जनरल स्‍व. बिपिन रावत की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्‍व. बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment