मनोरंजन

राष्ट्रीय कवि संगम इकाई मुंगेली के तत्वावधान में भव्य काव्य गोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित

neerajtimes.com मुंगेली। राष्ट्रीय कवि संगम इकाई मुंगेली, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दिनाँक 18 अगस्त 2024 को ऑनलाइन संयुक्त महापर्व स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। सर्वप्रथम विद्या की देवी माँ सरस्वती की वंदना राकेश अयोध्या बिलासपुर ने प्रस्तुत किये। इस काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि कवयित्री आशी प्रतिभा दुबे ग्वालियर, मध्यप्रदेश, विशिष्ट अतिथि कवयित्री नंदिता माजी शर्मा मुंबई, महाराष्ट्र और कवयित्री मुस्कान केशरी मुजफ्फरपुर, बिहार, अतिथि कवि विनोद डड़सेना बिलाईगढ़, और डॉक्टर अलका यादव बिलासपुर थे। इस समारोह की अध्यक्षता और मंच संचालन जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के द्वारा किया गया। आमंत्रित कवि एवं कवयित्रियाँ- रश्मि अग्रवाल बिलासपुर, अनिल जायसवाल बिलासपुर, कुश कुमार साहू बलौदाबाजार, रामा साहू संयम मुंगेली, मुकेश कुमार सोनकर भाठागाँव रायपुर, रतन कीर्तनिया पंखाजूर कांकेर, सुरेश कुमार बन्छोर पाटन भिलाई, संजय कुमार श्रीवास्तव खीरी उत्तरप्रदेश, सागर केशरवानी नवागाँव घुठेरा मुंगेली, जितेंद्र कुमार वैष्णव लोरमी, ललिता यादव बिलासपुर, विभा नविशा सोनी मुंगेली, वरिष्ठ कवि जी.पी. जायसवाल बिलासपुर, ओ. पी. कौशिक रतनपुरिहा पेंड्रा, अनिल जाँगड़े सरगाँव मुंगेली, बलराम यादव देवरा मध्यप्रदेश, लेखचंद सोनवानी दाबो और वीरेंद्र कुमार साहू दुर्ग सहित सभी साहित्यकारों ने देश भक्ति गीत, राखी के त्यौहार, विश्व गुरु प्रभु श्रीकृष्ण, सावन आगे, भाई-बहन का प्यार, झाँसी की रानी, स्त्री शिक्षा, भोलेनाथ शिव शंभू, छत्तीसगढ़ी ददरिया, नारी पर होने वाले अत्याचार एवं दुर्व्यवहार पर रोक और न्याय, तिरंगा और वतन के रखवाले शीर्षक के तहत हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में एक से बढ़कर एक कविता प्रस्तुत किए। सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने किये।

Related posts

अपराध युक्त प्रदेश – हरि राम यादव

newsadmin

कविता – रोहित आनन्द

newsadmin

हरिगीतिका – शिप्रा सैनी

newsadmin

Leave a Comment