मनोरंजन

मेरी कलम से – नीलांजना गुप्ता

 

शख्स जो अनजान था गीत, गजल से,

तेरे ही प्यार ने उसे शायर बना दिया।

 

फौलाद का बना था भाले भी लगे फूल,

मुस्कान ने तेरी उसे घायल बना दिया।

 

हर आहट से भ्रम हुआ पदचाप है तेरी,

तेरी आरजू ने उसको पागल बना दिया।

 

अब तलक था प्यासा एक बूँद के लिए,

दीदार ने ‘नीलू’ तेरे सागर बना दिया।

– नीलांजना गुप्ता, बाँदा, उत्तर प्रदेश

Related posts

रूप सलोना रघुनंदन का – नीलिमा मिश्रा

newsadmin

हिंदी कविता – रेखा मित्तल

newsadmin

संतुलित और संयमित दिनचर्या बचा सकती है हार्ट अटैक से – डॉ.क्षिप्रा शर्मा

newsadmin

Leave a Comment