मनोरंजन

अटल अटल पथ पर रहे – डॉo सत्यवान सौरभ

प्रसिद्ध कवि अति लोकप्रिय,पूजनीय इंसान।

अटल बिहारी देश के, रहे विभूति महान।।

 

अटल बिहारी ने दिए, भारत को प्रतिमान।

मानें उनको आज हम, फिर से बने महान।।

 

दुश्मन के दिल में बसे, करते हृदय शुद्ध।

देख अटल की शक्तियां, हँस दिए थे बुद्ध।।

 

रार नहीं ठानी कभी, मानी कभी न हार।

अटल अटल-सी होड़ थे, किये काल पर वार।।

 

राजनीति का अर्थ नव, शासन के दिनमान।

अटल अटल पथ पर रहे, सतत रहे गतिमान।।

 

देशहित में लगे रहे, पल-पल किए प्रयत्न।

सत्यमेव थे आप ही, सचमुच भारत रत्न।।

 

तुंग गिरि के शिखर चढ़े, अटल धीर गम्भीर।

विश्व मंच हिंदी बढ़ी, खींची अटल लकीर।।

 

अटल हमारे अटल है, अटल रहे निर्बाध।

छाप अटल जो रच गए, दिल में है आबाद।।

 

ऋणी  रहे  ये आपका,  सौरभ  हिंदुस्तान।

मरकर भी हैं कब मरे, अटल सपूत महान।।

-डॉo सत्यवान सौरभ, 333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा – 127045, मोबाइल :9466526148, 01255281381

Related posts

कब गीता ने ये कहा – प्रियंका सौरभ

newsadmin

एक बार फिर ईवीएम कांग्रेस के निशाने पर – राकेश अचल

newsadmin

आपरेशन विजय – हरी राम यादव

newsadmin

Leave a Comment