मनोरंजन

कब गीता ने ये कहा – प्रियंका सौरभ

जातिवाद और धर्म का, ये कैसा है दौर ।

जय भारत,जय हिन्द में, गूँज रहा कुछ और ।।

  • ●●

कब गीता ने ये कहा, बोली कहाँ कुरान ।

करो धर्म के नाम पर, धरती लहूलुहान ।।

  • ●●

गैया हिन्दू हो गई, औ’ बकरा इस्लाम ।

पशुओं के भी हो गए, जाति-धर्म से नाम ।।

  • ●●

जात-धर्म की फूट कर, बदल दिया परिवेश ।

नेता जी सब दोगले, बेचें, खायें देश ।।

  • ●●

भक्ति ईश की है यही, और यही है धर्म ।

स्थान,जरूरत, काल के, करो अनुरूप कर्म ।।

  • ●●

सब पाखंडी हो गए, जनता, राजा, संत ।

सौरभ रोये दखकर, धर्म-कर्म का अंत ।।

  • ●●

पुण्य-धर्म को छोड़कर, करने लगे गुनाह ।

‘सौरभ’ लगे कठिन मुझे, है आगे की राह ।।

-प्रियंका सौरभ , उब्बा भवन, आर्यनगर, हिसार

(हरियाणा) -127045 (मो.) 7015375570 (वार्ता+वाट्स एप)

Related posts

पूर्वोत्तर हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन

newsadmin

ध्रुव तारे की तरह चमक कर पुच्छल तारे की तरह लुप्त हुई शैफाली जरीवाला – राकेश अचल

newsadmin

कविता (श्री राम की शक्ति पूजा) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment