मनोरंजन

आओ मिलके ध्वज फहराएं – सुनील गुप्ता

( 1 ) आओ

मिलके ध्वज फहराएं,

चलें हाथों में लिए तिरंगा प्यारा  !

हरेक घर-घर पे लहराए चलें मिलकर…..,

और गाएं मुस्काते गीत जन मन गण न्यारा !!

( 2 ) मिलके

भारत को हम,

पुनः बनाएं सर्वश्रेष्ठ एक राष्ट्र विश्वभर में   !

वर्ष 2047 तक बनेगा भारत विकसित राष्ट्र..,

और चलें फहराएं विकास का परचम जगमें!!

( 3 ) ध्वज

परचम ये निशान,

सदा से चले भरता जोश उमंग  !

है तिरंगा हमारी आन बान शान और मान .,

आओ, लहराएं इसे उत्साह प्रसन्नता सँग !!

( 4 ) फहराएं

ऊँचा आसमां में,

सदैव उत्तुँग हिम शिखरों पे इसे  !

है ये हमारी शक्ति संप्रभुता की पहचान….,

और मिलती है इससे हमेशा प्रेरणा हमें !!

( 5 ) जयकारे

लगाएं खुशी से,

चलें वंदे मातरम् भारत का नारा लगाएं  !

चलीं भारतमाता विराजे सिंह के ऊपर हर्षाए..,

आओ सभी जश्न ए आजादी पर्व मनाएं !!

– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

साहित्य संगम संस्थान ने किया भव्य साहित्य समागम समारोह आयोजित

newsadmin

भारत में गर्मी का जल्दी आना और लू का बढ़ना –डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

इहे गुजारिश – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment