मनोरंजन

सदा तिरंगा यूं लहराये – डॉ. सत्यवान सौरभ

दुश्मन को ये धूल चटाये।

विश्व विजेता बनता जाये।

आसमान को छूकर आये,

सदा तिरंगा यूं लहराये।।

 

वीरों की आन बान है ये।

मातृभूमि की शान है ये।

भारत की पहचान है ये,

बच्चों को ये बात बताये।

सदा तिरंगा यूं लहराये।।

 

लिए समृद्धि रंग हरा है।

केसरिया कुर्बानी भरा है।

और सफ़ेद शांति धरा है,

चक्र नीला प्रगति लाये।

सदा तिरंगा यूं लहराये।

 

इस झंडे की साख बड़ी है।

आजादी की बात जुडी है।

झंडे से ही कसम खड़ी है,

इस खातिर सब मर मिट जाये।

सदा तिरंगा यूं लहराये।।

 

बच्चों झंडा ध्येय हमारा।

ये ही तन मन धन है सारा।

प्यारा भारत देश हमारा,

विश्व विजेता बनता जाये।

सदा तिरंगा यूं लहराये।।

– डॉo सत्यवान सौरभ, 333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,  हरियाणा – 127045, मोबाइल :9466526148,01255281381

Related posts

गजल – मधु शुक्ला

newsadmin

अनूभूतियाँ – रेखा मित्तल

newsadmin

बचपन का गाँव – प्रियंका ‘सौरभ’

newsadmin

Leave a Comment