मनोरंजन

बस यूँ ही – सविता सिंह

ऐसे जुमले ज़बान से निकले,

तीर जैसे कमान से निकले।

 

ज़िक्र जिसका हो धड़कनों में मिरी,

वो भला कैसे जान से निकले।

 

दम नहीं है तुम्हारी बातों में,

तुम भी अपने बयान से निकले।

 

तेरे कूचे में रूह भटकेगी

*मीरा* जब भी जहान से निकले।

– सविता सिंह मीरा, जमशेदपुर

Related posts

ग़ज़ल – डा० नीलिमा मिश्रा

newsadmin

तू मेरे ओठों का स्वर – जितेंद्र कुमार

newsadmin

गजल – रीता गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment