मनोरंजन

ग़ज़ल – गीता गुलाटी

मिले प्यार तेरा हमे भी शफा दो,

जिये यार कैसे तुम्ही कुछ बता दो।

 

लिखी जो गजल है सभी को सुना दो,

छुपा प्यार उसमे सभी को जता दो।

 

चलो गीत अपना हमें तुम सुना दो,

पुरानी सी धुन कोई फिर गुनगुना दो।

 

खता आज मेरी करो माफ अब तुम,

मुहब्बत को मेरी सभी को सुना दो।

 

भली या बुरी हूँ तुम्हे चाहती हूँ,

लुटा प्यार मुझ पर,मुझे अब हँसा दो।

 

शमा बुझ रही अब हवा जो चली थी,

बुझे इन चरागों को अब तो जला दो।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

मेरी परिभाषा – रश्मि मृदुलिका

newsadmin

मेरी कलम से – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

उज्जैन में विराजित हैं विक्रमादित्य की राजलक्ष्मी के रुप में प्रसिद्ध दुर्लभ और अद्वितीय गजलक्ष्मी – देशना जैन

newsadmin

Leave a Comment