मनोरंजन

सिर्फ वो है धोनी – सविता सिंह

यूँ ना जाओ छोड़ कर……

तुम ना जाओ इस तरह

कि तुमसे बंधी है गिरह

तुम्हें नहीं जाने देंगे

बेफिजूल कैसी जिरह।

देख तेरे बस आने भर से

अमलतासी परिवेश हुआ,

पढ़ो जरा चेहरे उनकी

देते तुझको सदा दुआ।

होगा जब नहीं वो शोर

सूना सूना लगे हर ओर

धोनी धोनी वो एक शोर

कर देता मन को अंजोर।

उमंग नहीं फिर खेल में

छूटे कैसे थाला ये डोर।

अनहोनी को कर दे होनी

धोनी धोनी सिर्फ वो धोनी।

अनहोनी को करते होनी

इकलौता हम सबका धोनी।

– सविता सिंह मीरा,जमशेदपुर

Related posts

तुमसे मिलना – रुचि मित्तल

newsadmin

मृदुल वाणी – सुनील गुप्ता

newsadmin

भारतीय दूरसंचार बिनियामक प्राधिकरण, भारत सरकार (ट्राई) द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

newsadmin

Leave a Comment