उत्तराखण्ड

युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने खेल विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने शुक्रवार को सचिवालय में हल्द्वानी के गौलापार में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रस्तावित उत्तराखंड खेल विश्विद्यालय को लेकर खेल विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विभागीय मंत्री ने कहा कि गौलापार में स्थापित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को उच्चीकृत करते हुए खेल विश्वविद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। जिस हेतु 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां पर वन विभाग की भूमि उपलब्ध है लेकिन यह भूमि सीए(कॉम्पेनसट्री एफोरेस्टेशन) के अंतर्गत आती है। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीए लैंड अगर यहां उपलब्ध नहीं होती है तो किसी और स्थान पर तलाशा जाए। उन्होंने इस मामले में उधमसिंहनगर व नैनीताल के जिलाधिकारी से भी रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द राज्य में 38 वें राष्ट्रीय खेल भी होने हैं, ऐसे में हमारे प्रयास होने चाहिए कि उससे पहले हम खेल विश्विद्यालय का शिलान्यास करवा लें। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव

newsadmin

उतराखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जल्द, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

admin

नग्नता का नंगा नाच करती सोशल मीडिया

newsadmin

Leave a Comment