मनोरंजन

गजल – रीता गुलाटी

करते हैं आज सेवा सरहद पे जान लेकर,

जीते हैं देश सेवा  सारा जहान लेकर।

 

यूँ वक्त आज कितना देता भी दर्द हमको,

जीते रहे अकेले लब बेजुबान लेकर।

 

कहते सभी हमें भी रखना ख्याल सबका,

हाँ  संग हम चलेगे अब बागबान लेकर।

 

फूलों मे अब दिखी हैं कलियां भी कुछ खिली सी,

खुशबू से आज महकी कलियां हैं शान लेकर।

 

माने नही किसी की, जीते है वो खुशी से,

हम लोग मानते है सारा जहान लेकर।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चण्डीगढ़

Related posts

छोटी उम्र से निरन्तर सृजनरत है हरियाणा के युवा साहित्यकार डॉ.सत्यवान सौरभ – ऋषि प्रकाश कौशिक

newsadmin

गजल – रीता गुलाटी

newsadmin

राखी की चिट्ठी (कहानी) – :डॉ. प्रियंका सौरभ

newsadmin

Leave a Comment