मनोरंजन

कहानिका कवि सम्मेलन रांची झारखंड में हुआ संपन्न

neerajtimes.com – स्थानीय होटल सिटी पैलेस ,लालपुर ,रांची झारखंड में कहानिका राष्ट्रीय  अधिवेशन सह- अखिल  भारतीय  कवि  सम्मेलन ,रांची, झारखंड  का शानदार, भव्य और सफल आयोजन हुआ।

विद्वतजनों साहित्यकारों कलमकारों की गरिमामयी उपस्थिति, ओजस्वी काव्य पाठ ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। महिलाओं के  विभिन्न रुप, बसंत, होली गीत… अन्य साहित्यिक विधाओं ने मंच को गौरवान्वित किया। साहित्यिक ऊर्जावान रस धार प्रवाहित होती रही। तमाम आयोजकों रचनाकारों और कलमकारों ने बहुत  प्रभावशाली प्रस्तुतियां दिया।

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि सरोज झा (प्रांतीय महासचिव राष्ट्रीय कवि संगम झारखंड इकाई) विशिष्ठ अतिथि कमल बोस ( प्रोफेसर हिन्दी विभाग संत जेवियर्स कॉलेज रांची ,विशिष्ठ अतिथि  पवन झा , निदेशक तकनीकी इंस्टिट्यूट रांची ,रेनू झा और श्याम कुंवर भारती सभा अध्यक्ष (प्रधान संपादक कहानिका सह महासचिव महिला कल्याण समिति धोरी बोकारो) और राजश्री जयंती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इसके बाद  रेनू झा ने गणेश वंदना, खुशबू वार्नवाल सीपी ने सरस्वती वंदना,देवी गीत श्याम कुंवर भारती, स्वागत गीत_रेणुबाला धार,स्वागत गीत रंगोली सिन्हा एवं उनके ग्रुप ने मनमोहक और आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । अतिथियों और प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों का स्वागत भाषण मधुमिता साहा,उप संपादक कहानिका झारखंड अध्याय सह आयोजन प्रभारी ने किया।मंच का संचालन राज्य प्रभारी एन के पाठक निराला और अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्याम कुंवर भारती ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मधुमिता साहा का सराहनीय सहयोग रूपा कुमारी अनंत ,राज्य सलाहकार,खुशबू वार्नवाल सीपी, सुनीता अग्रवाल,रंगोली सिन्हा,शिव प्रसाद, सीमा कुमार,रेनू झा रेणुका, राकेश रमण, सुमिता सिन्हा , ऋतुराज वर्षा और कृष्णा नंद कनक पटना ने किया। कार्यक्रम में कहानिका के सौजज्य से सोपिजन प्रकाशन गुजरात द्वारा प्रकाशित कहानी सांझा संकलन , श्याम कुंवर भारती की लिखी पुस्तक धरती पुत्र महामानव और आत्मा की शांति कहानी का विमोचन मुख्य अतिथि श्री सरोज झा, विशिष्ठ अतिथि कमल बोस और पवन झा ने किया।

आयोजन में किरण राज उप राज्य प्रभारी डालतनगंज, रेणुबाला धार, मीरा सिंह,रश्मि सिंह, राजीव थेपड़ा, बिंदु प्रसाद रिद्धिमा, निर्मला कर्ण, डॉ उर्मिला सिन्हा, नीता शेखर विषिका ,अनिल सिन्हा गुड्डू, संगीता वर्मा,सरोज गर्ग, सुनीता कुमारी,रिंकू बनर्जी,कुमार नंद जी, सुरेश निराला,सुनील सिंह ज्वलंत,बोकारो, टीडी नायक बेरमो, टीसी महतो नावाडीह बोकारो और श्याम कुंवर भारती ने बहुत ही सुंदर , मधुर सराहनीय काव्य पाठ किया । जिसे दर्शकों ने भरपूर तालियों से स्वागत किया और सराहा। सरोज झा ने बेहतरीन गजल प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सरोज झा और विशिष्ठ अतिथि कमल बोस ने आयोजन को यादगार और शानदार बताया। – (खुशबू वर्णवाल सीपी मीडिया प्रभारी झारखंड)

Related posts

हर्षित तितलियाँ – रश्मि मृदुलिका

newsadmin

मै बलिहारी – स्वाति शर्मा

newsadmin

गीत – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment