मनोरंजन

गीतिका – मधु शुक्ला

कामना की डोर जब झूला झुलाती है,

कल्पनाओं की परी सच को सुलाती है।

 

जब जकड़ता मोह, ममता में मनुज का मन,

भोग, संचय का पवन पंखा डुलाती है।

 

क्यों विफलता हाथ लगती सोचते साधक,

दामिनी, मद, मोह की पथ को भुलाती है।

 

भूल कर आराम जब हो साधना मन से,

बाँह फैलाकर तभी मंजिल बुलाती है।

 

कम करे आसक्ति तम को ज्ञान उजियारा,

मैल मन का भक्ति ईश्वर की धुलाती है।

– मधु शुक्ला, सतना, मध्यप्रदेश

Related posts

विधना नाच नचावे प्रेरणा दाई फिल्म निर्माता प्रभात वर्मा मंजे हुए कलाकार है : कवि संगम त्रिपाठी

newsadmin

मौसम आज सुहाना है – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

गीतिका सृजन – मधु शुक्ला

newsadmin

Leave a Comment