मनोरंजन

गीतिका – मधु शुक्ला

जिंदगी का सफर सुहाना है,

दिल अगर आपका दिवाना है।

 

त्याग से मित्रता रहेगी तो,

प्रेम पावन सदैव पाना है।

 

छल, कपट जब न पास आयेगा,

नाम, यश को करीब आना है।

 

भाव उपकार मन सहेजेगा,

तब दुआ को बहार लाना है।

 

बाँटता जो खुशी सुखी रहता,

बात अनुभव भरी बताना है।

 

रूप हैं प्यार के कई जग में,

फैसला आपको सुनाना है।

 

वक्त जो ईश ने दिया हमको,

पुण्य उसमें हमें कमाना है।

— मधु शुक्ला, सतना, मध्यप्रदेश

Related posts

देशभक्ति का पर्याय थे भारत की बात सुनाने वाले मनोज कुमार – डॉ. मुकेश “कबीर”

newsadmin

मेरी कलम से – ज्योति श्रीवास्तव

newsadmin

वंदनीय है धरती माता – कालिका प्रसाद

newsadmin

Leave a Comment