मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

दूर तुम होना नही,दिल खोखला हो जायेगा,

गर रहे  यूँ दूर  मुझसे वेवफा हो जायेगा।

 

ढूँढते हम फिर रहे थे,वो निशानी यार की,

बिन तुम्हारे जी न पाये,दिल खफा हो जायेगा।

 

छा गये खुशियों के बादल राह वो मेरी तके,

बेरूखी का हाय आलम अब हवा हो जायेगा।

 

देखकर मौसम सुहाना दिल मेरा गाने लगा,

यार फिर नभ आज  तारो से भरा हो जायेगा।

 

खूबसूरत हो गयी है जिन्दगानी आज फिर,

साथ तेरा जब मिलेगा,दिल हरा हो जायेगा।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

पुलिस अकादमी में हुई संदिग्ध मृत्यु, कब मिलेगा न्याय आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’ को? – प्रियंका सौरभ

newsadmin

वापस आएगी क्या अनछुई सी वो यादें ? – सविता सिंह

newsadmin

यथा चित्तं तथा वाचो – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment