मनोरंजन

अक्षय तृतीया – सुनील गुप्ता

( 1 ) शुभ मुहूर्त
है अक्षय तृतीया,
पुण्य का पर्व !!
( 2 ) है आखातीज
स्वयं में सिद्ध तिथि,
श्री फलदायी !!
( 3 ) परशुराम
श्रीविष्णु अवतार,
पधारें आज !!
( 4 ) उत्तर दिशा
दीपक जलाकर,
करें पूजन !!
( 5 ) सुख-समृद्धि
खूब भरके आए,
तन हर्षाए !!
( 6 ) धन की देवी
आ कृपा बरसाएं,
आशीर्वाद दें !!
( 7 ) तुलसी पत्ते
पीले फूल मिठाई,
अर्पित करें !!
( 8 ) महाप्रसाद
हाथों से बनाकर,
सभी में बांटे !!
( 9 ) आज के दिन
काम दान निवेश
बनें अक्षुण्ण !!
– सुनील गुप्ता, जयपुर,
राजस्थान |

Related posts

संकट मोचन – सुनील गुप्ता

newsadmin

कवि विजय कुमार को मिला साहित्य रत्न सम्मान-2022

newsadmin

ग़ज़ल (हिंदी) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment