मनोरंजन

भारत माता अभिनन्दन संगठन (रजि०) की काव्य गोष्ठी संपन्न

Neerajtimes.com इस्लामपुर (पश्चिम बंगाल) – भारत माता अभिनन्दन संगठन इस्लामपुर पश्चिम बंगाल शाखा द्वारा “भारत माता की जय तेरा वैभव अमर रहे माँ” के सूत्र को पिरोने के क्रम में “बसंत पंचमी एवं इकाई अध्यक्षा निधि बोथरा जैन के जन्म दिवस पर” मा शारदे की नित्य करु आराधना विषयक पर भव्य राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्यगोष्ठी दिनांक 13/02/2024 को संपन्न हुई। मा शारदे की वंदना द्वारा काव्यगोष्ठी का शुभांरभ शशि जायसवाल प्रयागराज द्वारा किया गया।

निधि बोथरा जैन ने गणेश जी एवं मा शारदे के चरणों में नमन निवेदित करते हुए मंचासीन सभी पदाधिकारी एवं‌ काव्यमनीषियों का स्वागत किया एवं मा शारदे को नमन निवेदित अपनी रचना द्वारा किया। आयोजक इंजी० प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव सीतापुर उत्तर प्रदेश ने मंचासीन सभी का स्वागत अभिनन्दन करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि के आदेश से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सुधीर श्रीवास्तव, गोण्डा उत्तर प्रदेश ने मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, संचालक एवं रचनाकारों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए निधि बोथरा जैन को जन्म दिन की बधाई सुन्दर पंक्तियों द्वारा प्रदान किए। एवं अपने सुन्दर शब्दों के पुष्प द्वारा मा शारदे को अर्पित किए।

कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव विधार्थी, सागर मध्यप्रदेश ने मंच पर उपस्थित सभी काव्यमनीषियो का स्वागत अभिनन्दन करते हुए , अध्यक्षा निधि बोथरा जैन को जन्म दिन की बधाई मधुर गीत द्वारा दी एवं मात शारदे को अपनी काव्य द्वारा नमन निवेदित किया। प्रति अपने भावों की अभिव्यक्ति सुन्दर शब्दों के द्वारा प्रकट किया।

राष्ट्रीय संरक्षक प्रशांत गायकवाड़ ( नागपुर/ महाराष्ट्र) ने निधि बोथरा जैन को जन्म दिन मंगलकामना दी एवं मंचासीन सभी को नमन वंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। चार घंटे से अधिक समय  तक चली काव्यगोष्ठी का संचालन निर्मला सिन्हा, डोंगरगांव छत्तीसगढ़, अनिता बाजपाई ( वर्धा/ महाराष्ट्र), मीता लुनिवाल मीत ( जयपुर/ राजस्थान) ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सुसज्जित किया।  विषयानुसार आयोजित राष्ट्रीय काव्यगोष्ठी में सभी साहित्यकारों ने, अपनी रचना द्वारा मंच को अपने सुन्दर भावों में पिरोकर अप्रतिम काव्यात्मक प्रस्तुति द्वारा मंच को सुशोभित किया। सभी साहित्यकारों ने अध्यक्षा निधि बोथरा जैन को जन्म दिन पर सुन्दर पंक्तियों द्वारा प्रदान की बधाई।

उनके उत्तम मंच संचालन के लिए इंजी० प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव मंच पर उपस्थित कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि की अनुमति से भव्य राष्ट्रीय काव्यगोष्ठी का समापन हो गया। इकाई अध्यक्षा / आयोजिका निधि बोथरा जैन ने‌वरिष्ठ साहित्यकारा सरोज गर्ग ( मिडिया प्रभारी ) का विशेष रुप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करने के साथ मंचासीन सभी पदाधिकारी एवं काव्यमनीषियों के बहुमूल्य अवदान एवं अप्रतिम बधाई संदेश के लिए धन्यवाद एवं आभार करते हुए उनके मंगल भविष्य की मंगलकामना प्रार्थना की।

Related posts

फिर वो ही – सविता सिंह

newsadmin

आदि-पुरूष – भूपेंद्र राघव

newsadmin

धरती पर देहदान से बड़ा कोई दान नहीं : मिस इंडिया डॉ रागिनी पाण्डेय

newsadmin

Leave a Comment