मनोरंजन

ग़ज़ल (हिंदी) – जसवीर सिंह हलधर

जिंदगी उलझी पहेली बेवज़ह करती फ़साद ।

मौत बस सच्ची सहेली ना- मुरादों की मुराद ।

 

पेट में दाना नहीं है आंत में पानी नही ,

हुक्म है सरकार का ये भोज में खाओ सलाद ।

 

काफिरों से बैर जिसका कौन सा भगवान वो,

एक दिन दुनिया जला देगा उसी का यह जिहाद ।

 

यह जमीं जन्नत सरीखी और मत गंदा करो ,

युद्ध के अभ्यास से होने लगा सागर विषाद ।

 

जाति रूपी ज़ख्म अब नासूर बनते जा रहे ,

देश की आबो-हवा में घुल रही इनकी मवाद ।

 

धर्म के कुछ कारखाने गढ़ रहे शैतान अब,

राजनैतिक कुछ मशीनें कर रहीं इनको खराद ।

 

प्रश्न गंगा कर रही है मौन भगीरथ खड़े ,

स्वच्छता के नाम पर क्यों कर रहे नेता विवाद ।

 

पीर पैगंबर यहां सब दे गए  संदेश ये ,

अंश सब भगवान के शादाब “हलधर”या निषाद ।

– जसवीर सिंह हलधर, देहरादून

Related posts

राष्ट्रीय रत्न सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार गुरुदीन वर्मा

newsadmin

हिंदी कार्यशाला – पवन कुमार सूरज

newsadmin

प्रसिद्धि की बैसाखी बनता साहित्य में चौर्यकर्म – डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

Leave a Comment