मनोरंजन

गणतंत्र दिवस – सुनील गुप्ता

(1)”ग”, गर्व से बढ़ाए जा

कर्तव्य पथ पे कदम  !

गीत ख़ुशी के गाए जा……,

राष्ट्र है सदा प्रथम  !!

जय भारती, जय भारती !!!

(2)”ण”, णमो नमन माँ भारती

पावन तुम्हारी आरती !

सिंह पे होकर सवार….,

तुम चलो माँ भारती   !!

जय भारती, जय भारती !!!

(3)”त”, तलवार शस्त्र हाथ में

जीत तुम्हारे भाग्य में  !

लय चाल ताल संग….,

बढ़ाए जा कदम कदम !!

जय भारती, जय भारती !!!

(4)”न् “, न्यारी तेरी है पहचान

नाम नमक और निशान  !

कुर्बान तुझपे जान है….,

तू है देश की शान  !!

जय भारती, जय भारती !!!

(5)”त्र “, त्रय रंग से रंगा हुआ

केसरी टीका लगा  !

श्वेत सी धारा बहे…..,

हुयी हरित पावन धरा !!

जय भारती, जय भारती !!!

(6)”दि”, दिव्य तेरा भाल है

उत्तुँग हिम ढाल है  !

कश्मीर से कन्याकुंवारी….,

हर्षाती तेरी चाल है !!

जय भारती, जय भारती !!!

(7)”व”, वतन की शान तुझसे है

अभिमान राष्ट्रगान पे है !

संविधान है जिसकी पहचान….,

वो भारत देश महान है !!

जय भारती, जय भारती !!!

(8)”स”, सलाम वीर सैनिकों

सतर्क डटे खड़े रहो !

दुश्मनों को मार के…..,

महफूज़ सरहदें रखो !!

जय भारती, जय भारती !!!

(9)”गणतंत्र दिवस”, मना रहे

गीत ख़ुशी के गा रहे  !

बढ़ते चले जा रहे……,

“जन मन गण”, गा रहे !!

जय भारती, जय भारती !!!

सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

ढोकलाम विवाद (भाग – 2) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

नज़ारा – सुनील गुप्ता

newsadmin

उतार आज आरती – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment