मनोरंजन

ग़ज़ल – ज्योति श्रीवास्तव

हुनर  तुम्हें   बा-कमाल  देंगे,

सभी  जहां  में  मिसाल  देगे।

 

नई सी उम्मीद है मन में जागी,

जो  रग   में   मेरे  उबाल  देंगे।

 

जो  याद दिल गर मुझे करेगा,

करीब  आकर   संभाल   देंगे।

 

ग़ुलाब   देंगे   किये  मुहोब्बत,

निशानी  तुझ को  रुमाल  देंगे।

 

जहां   मिलेंगे  ये  दिल  हमारा,

तो  गाल  पर  हम  गुलाल देंगे।

 

रहो नाकारा न बन के तुम अब,

करो  न   खेती   कुदाल   देंगे।

 

कभी न मुश्किल से ज्योति डरना,

खुदा   भी   हल  बेमिसाल  देंगे।

– ज्योति श्रीवास्तव, नोएडा, उत्तर प्रदेश

Related posts

फेक न्यूज उस विश्वास को मिटा सकती है जिस पर हमारी सभ्यता आधारित है – सत्यवान ‘सौरभ’

newsadmin

ग़ज़ल – डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक

newsadmin

परमात्मा का नाम जपने वाले ही सबसे ऊंचे: श्री गुरु गोविंद सिंघ – माधव दास ममतानी

newsadmin

Leave a Comment