मनोरंजन

जीत का घमंड – मिठु डे

खेल कर हम हार गए

माना प्रदर्शन अच्छा नहीं था

एक कदम की दूरी से

ट्रॉफी अपने हाथो से निकल गया ।।

जीत गया ऑस्ट्रेलिया

बड़ा ही दर्दनाक था वो मंजर

जब भारत वर्ल्ड कप से बिछड़ गया ।।

पछाड़ दिया भारत को अपने ही मैदान में

सारा देश हुआ गमजदा

गुस्सा,आक्रोश,दर्द,दुख का

मिला जुला सा प्रतिक्रिया ।।

भगवान नें भारतवासी की करूण पुकार सुन ली

ट्रॉफी पर पैर रख कर

ऑस्ट्रेलिया तो जीत कर भी हार गया

पूरे विश्व को अपनी औकात दिखा दी ।।

अहंकार से चूर हीन संस्कारों से ग्रसित

खिलाड़ी जीवन का श्रेष्ठ उपहार को

पैरों तले रौंद दिया ।।

भारत तू मत रोना अब

हम तो हार कर भी जीत गए

ट्रॉफी न सही अपनी संस्कृति संस्कार से

हम तो विजयी बना गए ।।

सुन लो विश्व वासी घमंड पतन का मूल

छह बार वर्ल्डकप जीत कर भी

ऑस्ट्रेलिया तुम हो वर्ल्ड में बिग ज़ीरो ।।

✍मिठु डे, बर्धमान, पश्चिम बंगाल

Related posts

जहां घायल और बीमार गौ धन की होती है सेवा – रामजी लाल सोनी

newsadmin

वीर बाल दिवस – निहारिका झा

newsadmin

अहसास मेरे – ज्योति अरुण

newsadmin

Leave a Comment