मनोरंजन

संकल्प – सुनील गुप्ता

(1) ” सं “, संयमित जीवन और संकल्प शक्ति

सदा दिलाएं हमें मनचाहे परिणाम   !

और फिर ले चलें सिद्धि की ओर….,

चले देश छूते विकास के नए आयाम  !!

(2) ” क “, कर्म हों हमारे यदि नेक सभी

तो, सदैव संकल्प पूरे हुए चलते   !

और जीवन में मिलते परिणाम सुखद…..,

फिर, खुश होकर आगे सभी बढ़ते  !!

(3) ” ल् “, ल्हीक से कभी विमुख होएं नहीं

और करते चलें संकल्पों को पूरा  !

धैर्य आत्मविश्वास संतोष धरकर….,

करते रहें तय लक्ष्यों को समय पे पूरा !!

(4) ” प “, परिश्रम और लगन सदैव दिलाए

जीत जीवन में हमको यहां पर !

संकल्प के आगे कोई टिक ना पाए….,

रखें स्वयं पे विश्वास बनाए यहां पर !!

(5) ” संकल्प “, संकल्प शक्ति से जीती जा सकती

जीवन की हरेक जंग और लड़ाई  !

बस कभी ना किसी को कम आंकें…..,

और चलें समझते जीवन की सच्चाई !!

सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

जन औषधि सप्ताह के संदेश को घर घर पहुंचाते लोक कलाकार सुनील सरला – कुमार कृष्णन

newsadmin

गीत – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

द.पू.म.रेलवे मजदूर कांग्रेस संगठन ने जीत का श्रेय दिया मजदूर साथियों को

newsadmin

Leave a Comment