मनोरंजन

अधूरे किस्से – विनोद निराश

तन्हा सी इस ज़िंदगी में,

मद्यम हवा के झोखें सरीखे,

अनुरागित हो तुम आये थे कभी,

हंसीं ख्वाब की तरहा।

 

ख्वाहिशों के हर वर्क को,

लम्हा-दर-लम्हा,

संभाले रखा हमने भी,

तृष्ण ख्याल की तरहा।

 

मिलते रहे हम – तुम,

इक दास्तां सी बनती गई,

यूं ही दिन-ब-दिन,

अनसुलझे सवाल की तरहा।

 

फिर देखते-देखते

इश्क़ से लबरेज़,

खूबसूरत ज़िंदगी हो गई,

मुकम्मल किताब की तरहा।

 

अचानक मुड़ने लगे चाहतों के वर्क,

शायद न पलटने के लिए,

तुम छोड़ गए तन्हा मुझे,

अधूरे हिसाब की तरहा।

 

एक लम्बी आस के बाद,

निराश मन सोचता रहा,

शायद मुड़े वर्क अब न होगे सीधे,

उस अधूरे जवाब की तरहा।

– विनोद निराश, देहरादून

Related posts

मेरी कलम से – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

शीलहरण की कहे कथाएँ – प्रियंका सौरभ

newsadmin

सशक्त हस्ताक्षर का वार्षिकोत्सव हुआ विधिवत संपन्न

newsadmin

Leave a Comment