मनोरंजन

गणेश चतुर्थी – डा० क्षमा कौशिक

हे प्रभु ! हम शरण में तेरी

हमें  गह लीजिए,

पाप हर लो, हे प्रभु! बुद्धि

विमल कर दीजिए।

सत्य मग पर ही चले, ऐसी हो

मन में धारणा,

हर अवस्था में न भूले आपको,

हो कामना।

हे दया निधान ! शिवा के प्राणप्रिय

कर दो दया,

उमा,गणपति संग तुम मन में बसो

कर दो कृपा।

– डा० क्षमा कौशिक, देहरादून , उत्तराखंड

Related posts

केन-बेतवा परियोजना का शिलान्यास, अब साकार होगा अटल जी का संकल्प – पवन वर्मा

newsadmin

भाई दूज – सुनील गुप्ता

newsadmin

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

Leave a Comment