मनोरंजन

ग़ज़ल (हिंदी) – जसवीर सिंह हलधर

आकाश झिलमिला रही है आज भारती,

माहौल खिलखिला रही है आज भारती ।

 

फौलाद को गला दिया ठंडे कढ़ाव में,

पाषाण पिलपिला रही है आज भारती ।

 

तूफान दूर से हमें यूं घूरते रहे ,

पाताल को हिला रही है आज भारती ।

 

खिलने लगे गुलाब शुष्क रेगजार में ,

नवज्ञान से मिला रही है आज भारती ।

 

ऊंचा मुकाम दे रही जमात विश्व की ,

सम्मान वो दिला रही है आज भारती ।

 

रोबोट चांद पर हमारे घूमने लगे ,

दुनिया को तिलमिला रही है आज भारती ।

 

“हलधर” समूचे विश्व में सम्मान बढ़ रहा ,

यशगान सिलसिला रही है आज भारती ।

– जसवीर सिंह हलधर, देहरादून

Related posts

भोजपुरी छठ गीत – श्याम कुँवर भारती

newsadmin

आर्थिक समृद्धि के लिए आवश्यक है ग्राहक की संतुष्टि और भरोसा – दिनकर जी सबनीस

newsadmin

हार गई सजना – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

Leave a Comment